डाटा संचार और नेटवर्किंग
सम्पूर्ण विस्तृत अध्ययन (Master Notes)
UPSC, UPSSSC, Police Computer Operator & RO/ARO
डेटा संचार (Data Communication): दो या दो से अधिक उपकरणों के बीच किसी माध्यम (तार या वायरलेस) द्वारा डेटा का आदान-प्रदान करना।
घटक (Components): 1. Sender (प्रेषक), 2. Receiver (प्राप्तकर्ता), 3. Message (डेटा), 4. Medium (माध्यम), 5. Protocol (नियम)।
➤ डेटा ट्रांसमिशन मोड (दिशा के आधार पर)
| मोड (Mode) | विवरण (Description) | उदाहरण (Examples) |
|---|---|---|
| Simplex (सिम्प्लेक्स) |
डेटा केवल एक दिशा में जा सकता है। रिसीवर जवाब नहीं दे सकता। (One Way Street)। | • कीबोर्ड से CPU • रेडियो और टीवी • लाउडस्पीकर |
| Half Duplex (हाफ डुप्लेक्स) |
डेटा दोनों दिशाओं में जा सकता है, लेकिन एक समय पर केवल एक तरफ। (Two Way, One at a time)। | • Walkie-Talkie (ओवर बोलने के बाद दूसरा बोलता है) • पुलिस वायरलेस |
| Full Duplex (फुल डुप्लेक्स) |
डेटा एक साथ (Simultaneously) दोनों दिशाओं में आ-जा सकता है। यह सबसे तेज़ है। | • Mobile Phone • टेलीफोन नेटवर्क |
नेटवर्क को उनके भौगोलिक विस्तार (Geographical Area) के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।
| नेटवर्क | पूरा नाम (Full Form) | रेंज (Range) | उपयोग/विवरण |
|---|---|---|---|
| PAN | Personal Area Network | 10 मीटर तक | एक व्यक्ति के निजी उपकरणों का नेटवर्क। (उदा: Bluetooth, Hotspot)। |
| LAN | Local Area Network | 10 मीटर - 1 किमी | एक ऑफिस, बिल्डिंग या स्कूल में। सबसे तेज़ स्पीड (Ethernet/Wi-Fi)। लागत कम। |
| MAN | Metropolitan Area Network | 5 किमी - 50 किमी | पूरे शहर (City) को जोड़ता है। (उदा: केबल टीवी नेटवर्क, सिटी वाई-फाई)। |
| WAN | Wide Area Network | देश/महाद्वीप | सबसे बड़ा नेटवर्क। (उदा: Internet)। इसमें सैटेलाइट और लीज्ड लाइन का प्रयोग होता है। |
| VPN | Virtual Private Network | Global | पब्लिक नेटवर्क (इंटरनेट) पर एक सुरक्षित और निजी रास्ता (Tunnel) बनाना। सुरक्षा के लिए। |
डेटा ले जाने वाला रास्ता। यह दो प्रकार का होता है: Guided (तार वाला) और Unguided (बेतार/Wireless)।
A. गाइडेड मीडिया (Cables)
| केबल (Cable) | विवरण और तकनीक | उपयोग |
|---|---|---|
| Twisted Pair | तांबे के तार आपस में लिपटे होते हैं ताकि शोर (Noise) कम हो। (CAT-5, CAT-6 केबल)। | टेलीफोन लाइन, LAN केबल (Ethernet)। |
| Coaxial Cable | इसमें तांबे के तार के ऊपर प्लास्टिक और जालीदार कवच होता है। डेटा हानि कम होती है। | Cable TV (Dish TV) के तार में। |
| Optical Fiber Most Imp |
यह कांच (Glass) या प्लास्टिक से बना होता है। डेटा प्रकाश (Light) के रूप में चलता है।
सिद्धांत: पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Total Internal Reflection)। |
हाई स्पीड इंटरनेट (Broadband), लंबी दूरी के संचार में। सबसे तेज़ और सुरक्षित। |
कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने की ज्यामितीय संरचना (Layout)।
| टोपोलॉजी | संरचना (Structure) | फायदे (+) और नुकसान (-) |
|---|---|---|
| BUS | एक ही मुख्य तार (Backbone Cable) से सारे नोड्स जुड़े होते हैं। | (+) सस्ता, तार कम लगता है।
(-) मेन तार टूटने पर पूरा नेटवर्क फेल। |
| STAR | सभी कंप्यूटर एक केंद्रीय डिवाइस (Hub/Switch) से जुड़े होते हैं। | (+) एक PC खराब होने पर नेटवर्क चलता रहता है।
(-) हब खराब हुआ तो सब बंद। (आजकल यही सबसे ज्यादा यूज़ होती है)। |
| RING | कंप्यूटर एक छल्ले (Circle) में जुड़े होते हैं। डेटा एक दिशा में चलता है। | (+) डेटा टकराव (Collision) कम होता है (Token Passing)।
(-) एक तार/PC खराब होने पर पूरा नेटवर्क फेल। |
| MESH | हर कंप्यूटर हर दूसरे कंप्यूटर से सीधे तार से जुड़ा होता है। (जाल)। | (+) सबसे विश्वसनीय (Reliable)। एक तार टूटने से फर्क नहीं पड़ता।
(-) सबसे महंगा और जटिल। |
| TREE | Bus और Star का संयोजन। (पेड़ की जड़ और शाखाएं)। | (+) विस्तार करना आसान।
(-) जटिल प्रबंधन। |
| डिवाइस | OSI लेयर | कार्य (Function) |
|---|---|---|
| Repeater | Physical | कमजोर सिग्नल को फिर से ताकतवर (Regenerate) बनाना ताकि वह लंबी दूरी तय कर सके। |
| Hub | Physical | कई कंप्यूटरों को जोड़ता है। यह 'Dumb' है क्योंकि यह डेटा को सभी को भेजता है (Broadcast)। |
| Switch | Data Link | यह 'Intelligent' है। यह MAC Address पढ़कर डेटा को सिर्फ उसी कंप्यूटर को भेजता है जिसे जरूरत है (Unicast)। |
| Router | Network | दो अलग नेटवर्क (LAN-WAN) को जोड़ता है। डेटा का सबसे छोटा रास्ता (Route) चुनता है। IP Address का उपयोग करता है। |
| Gateway | All Layers | दो असमान प्रोटोकॉल वाले नेटवर्क्स को जोड़ता है (अनुवादक का काम)। |
| Modem | Data Link | Modulator-Demodulator: एनालॉग सिग्नल को डिजिटल में और डिजिटल को एनालॉग में बदलता है। (टेलीफोन लाइन पर नेट चलाने के लिए)। |
ISO द्वारा 1984 में विकसित। इसमें 7 लेयर्स होती हैं। इसे नीचे से ऊपर (Bottom-to-Top) गिना जाता है।
ट्रिक: Please Do Not Throw Sausage Pizza Away.
| # | लेयर (Layer) | मुख्य कार्य (Function) | डेटा यूनिट (PDU) | डिवाइस/प्रोटोकॉल |
|---|---|---|---|---|
| 7 | Application | यूज़र इंटरफेस। हम (User) इसी लेयर पर काम करते हैं। (ईमेल, ब्राउज़र)। | Data | HTTP, FTP, SMTP |
| 6 | Presentation | डेटा का अनुवाद (Translation), एन्क्रिप्शन (सुरक्षा) और कम्प्रेशन। | Data | JPEG, ASCII, SSL |
| 5 | Session | दो डिवाइस के बीच सत्र (Session) शुरू करना और बंद करना। | Data | API, Sockets |
| 4 | Transport | "Heart of OSI"। डेटा की सही डिलीवरी (End-to-End)। एरर कंट्रोल। | Segments | TCP, UDP |
| 3 | Network | रूटिंग (रास्ता चुनना) और IP एड्रेसिंग। | Packets | Router, IP |
| 2 | Data Link | फ्रेमिंग और फिजिकल एड्रेसिंग (MAC Address)। एरर डिटेक्शन। | Frames | Switch, Bridge |
| 1 | Physical | तारों के माध्यम से बिट्स (0, 1) का ट्रांसमिशन। | Bits | Hub, Cable, Repeater |
A. प्रमुख प्रोटोकॉल (नियम)
प्रोटोकॉल का अर्थ है नियमों का समूह। (नीचे टेबल को क्षैतिज स्क्रॉल करें यदि फोन पर हैं)
| प्रोटोकॉल | पूरा नाम (Full Form) | कार्य (Function) |
|---|---|---|
| HTTP / HTTPS | HyperText Transfer Protocol (Secure) | वेबसाइट खोलने और वेब पेज देखने के लिए। (Port 80/443) |
| FTP | File Transfer Protocol | इंटरनेट पर फाइल अपलोड या डाउनलोड करने के लिए। |
| SMTP | Simple Mail Transfer Protocol | ईमेल भेजने (Sending) के लिए। |
| POP3 | Post Office Protocol v3 | ईमेल प्राप्त (Receiving) करने के लिए। |
| DNS | Domain Name System | डोमेन नाम (जैसे google.com) को IP एड्रेस (142.250...) में बदलता है। |
| DHCP | Dynamic Host Config Protocol | नेटवर्क में कंप्यूटरों को अपने आप IP एड्रेस देता है। |
| IMAP | Internet Message Access Protocol | ईमेल को सर्वर पर ही मैनेज करने के लिए (Multiple devices sync)। |
| TCP/IP | Transmission Control/Internet Protocol | इंटरनेट का मुख्य प्रोटोकॉल सूट। |
B. IP एड्रेस (IPv4 बनाम IPv6)
इंटरनेट पर हर कंप्यूटर का एक अनोखा पता होता है, जिसे IP Address कहते हैं।
| विशेषता | IPv4 (पुराना) | IPv6 (नया) |
|---|---|---|
| बिट्स (Size) | 32-bit | 128-bit |
| दिखावट | 4 भाग (डॉट से अलग) उदा: 192.168.1.1 |
8 भाग (कोलन से अलग) उदा: 2001:0db8:85a3:: |
| संख्या | लगभग 4 अरब (खत्म हो रहे हैं) | अनगिनत (Undecillion) |
⚡ Exam Special Capsules (महत्वपूर्ण तथ्य)
A. Vint Cerf (विंट सर्फ)।
A. नेटवर्क लेयर (Layer 3)।
A. Mesh Topology (लेकिन सबसे महंगी भी)।
A. 48-bit (हैक्साडेसिमल फॉर्मेट में)।
A. नेटवर्क कनेक्टिविटी चेक करने के लिए।
A. Wireless Fidelity.