इंटरनेट और वेब तकनीक
सम्पूर्ण विस्तृत अध्ययन (Master Notes)
UPSC, UPSSSC, RO/ARO & Police Computer Operator
इंटरनेट (Internet): "International Network" या "Network of Networks". यह दुनिया भर के कंप्यूटरों को TCP/IP प्रोटोकॉल के माध्यम से जोड़ता है।
मालिक: इंटरनेट का कोई एक मालिक नहीं है। इसे कई संगठन (जैसे IETF, ICANN, W3C) मिलकर मैनेज करते हैं।
➤ महत्वपूर्ण इतिहास (Timeline)
| वर्ष | घटना (Event) | विवरण |
|---|---|---|
| 1969 | ARPANET | अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा दुनिया का पहला नेटवर्क बनाया गया। |
| 1971 | First Email | Ray Tomlinson ने पहला ईमेल भेजा और '@' चिन्ह चुना। |
| 1983 | TCP/IP | विंट सर्फ (Vint Cerf) और बॉब खान ने TCP/IP लागू किया। इसे आधुनिक इंटरनेट का जन्म मानते हैं। |
| 1989 | WWW | CERN लैब में Tim Berners-Lee ने वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार किया। |
• भारत में इंटरनेट की शुरुआत 15 अगस्त 1995 को हुई।
• इसे VSNL (Videsh Sanchar Nigam Limited) ने शुरू किया था।
➤ कनेक्शन के प्रकार
- Dial-up: सबसे पुराना और धीमा। टेलीफोन लाइन का उपयोग। नेट चलाते वक्त फोन नहीं आता था।
- Broadband (DSL): हाई स्पीड इंटरनेट। फोन और नेट साथ चलते हैं।
- Fiber Optic: प्रकाश (Light) के रूप में डेटा चलता है। सबसे तेज़ (Ex: JioFiber)।
- Wi-Fi: Wireless Fidelity. यह रेडियो तरंगों (Radio Waves) का उपयोग करता है।
WWW (World Wide Web): इंटरनेट पर मौजूद सभी वेब पेजों का संग्रह। यह HTTP प्रोटोकॉल पर काम करता है।
जनक: टिम बर्नर्स ली (1989).
➤ वेब ब्राउज़र बनाम सर्च इंजन (Confusion Clear)
| Web Browser (सॉफ्टवेयर) | Search Engine (वेबसाइट) |
|---|---|
| यह एक एप्लीकेशन (App) है जो हमारे कंप्यूटर/मोबाइल में इंस्टॉल होता है। यह वेबसाइट को खोलता है। | यह एक वेबसाइट है जो इंटरनेट पर जानकारी ढूंढती (Search) है। |
| उदाहरण: Google Chrome, Mozilla Firefox, Microsoft Edge, Safari, Opera. | उदाहरण: Google, Bing, Yahoo, DuckDuckGo, Baidu (China). |
| पहला ब्राउज़र: Mosaic (1993 - ग्राफिकल), WorldWideWeb (1990 - टेक्स्ट)। | पहला सर्च इंजन: Archie (1990). |
➤ URL और डोमेन नेम
URL (Uniform Resource Locator): वेबसाइट का पूरा पता।
(Protocol) (Sub-domain) (Domain Name) (Extension)
| Extension (TLD) | मतलब (Meaning) |
|---|---|
| .com | Commercial (व्यापारिक) |
| .org | Organization (संगठन) |
| .gov | Government (सरकारी) |
| .edu | Education (शिक्षा) |
| .mil | Military (सेना) |
| .in / .us | Country Code (India / USA) |
परिचय: डिजिटल पत्र।
जनक: Ray Tomlinson (1971). भारत में Shiva Ayyadurai.
संरचना: username@domainname (उदा: sudhir@gmail.com). बीच में '@' होता है। स्पेस नहीं होता।
➤ To, CC और BCC में अंतर (Most Asked)
| Field | पूरा नाम | विवरण और गोपनीयता |
|---|---|---|
| To | - | मुख्य प्राप्तकर्ता। सभी को इसका पता चलता है। |
| CC | Carbon Copy | जानकारी के लिए कॉपी भेजना। सबको पता चलता है कि CC में किसे रखा गया है। |
| BCC | Blind Carbon Copy | गोपनीय कॉपी। BCC वाले का ईमेल एड्रेस 'To' और 'CC' वालों को नहीं दिखता (Blind)। इसका उपयोग गोपनीयता के लिए होता है। |
➤ ईमेल प्रोटोकॉल (नियम)
| प्रोटोकॉल | फुल फॉर्म | कार्य (Function) |
|---|---|---|
| SMTP | Simple Mail Transfer Protocol | ईमेल भेजने (Push) के लिए। (Sender to Server). |
| POP3 | Post Office Protocol v3 | ईमेल प्राप्त (Pull) करने के लिए। (Server to Receiver)। यह डाउनलोड करके सर्वर से डिलीट कर देता है। |
| IMAP | Internet Message Access Protocol | ईमेल को एक्सेस करने के लिए। यह सर्वर पर कॉपी रखता है (Gmail sync इसी से होता है)। |
उदा: Google Drive, OneDrive, Dropbox.
उदा: WhatsApp Call, Skype, Zoom.
⚡ Exam Special Capsules (महत्वपूर्ण तथ्य)
A. Vint Cerf (विंट सर्फ).
A. 15 अगस्त 1995 (VSNL द्वारा).
A. WorldWideWeb (बाद में Nexus बना)। पहला ग्राफिकल: Mosaic.
A. Ray Tomlinson (1971).
A. Home Page (होम पेज).
A. सर्च इंजन। (Chrome ब्राउज़र है)।